essay

पुस्तकालय पर निबंध (Library Essay In Hindi)

पुस्तकालय पर निबंध : पुस्तक+ आलय यानी पुस्तकालय वो जगह है जहाँ ज्ञान का भण्डार होता है। इस स्थान पर लाखो की तादात में पुरानी और नई किताबे होती है। यहाँ ज्ञानवर्धक पुस्तके होती है जिसे कोई भी आकर पढ़ सकता है।

पुस्तको को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। ये वो दोस्त हैं जो कभी भी धोखा नही देते। पुस्तको में हर तरह की जानकारी मिल जाती है और उनमे हर समस्या का समाधान होता है।

Library Essay In Hindi

Library Essay In Hindi


पुस्तक संग्रह

पुस्तकालय में कई तरह की पुस्तके होती हैं। यहाँ पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओ की पुस्तके मिल जाती हैं। यहाँ हर विषय जैसे इतिहास, गणित, वाणिज्य, ग्रह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, दर्शन शास्त्र आदि सभी पुस्तके उपलब्ध होती है। यहाँ सिर्फ ज्ञान की नही बल्कि बच्चो की पसंद की किताबे जैसे कहानियो की किताबे, कविताओं की किताबे, गाने और नावेल भी होते हैं।

पुस्तकालय का महत्व

पुस्तकालय बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इस ज्ञान भंडार से कोई भी ज्ञान बटोर सकता है। यहाँ पर लोग आकर अपनी पसंद की पुस्तक लेकर शांति से पढ़ सकते है।यहाँ से बुक इशू कराकर घर पर भी ले जाई जा सकती है।

पुस्तकालय के रूप

पुस्कालय कई तरह के होते हैं जैसे –

स्कुल का पुस्तकालय
हर स्कूल में पुस्तकालय होता है जहाँ बच्चो को अपने सभी विषयों से जुडी किताबे मिल जाती हैं। इस स्थान पर पूर्ण शांति होती है और यहाँ बिना डिस्टर्बेंस बच्चे बैठकर पढ़ सकते है और नोट्स बना सकते है। यहाँ पुस्तक के अलावा समाचार पत्र भी होते है। जिन बच्चो के पास गाइड्स नही होती वो यहाँ पर पढ़ सकते है।

कॉलेज का पुस्तकालय
कॉलेज में भी बहुत बढ़ा पुस्तकालय होता है। वहां भी हर विषय पर और हर लेखक की किताब मिल जाती है। बच्चो के साथ साथ टीचर भी पुस्तकालय का लाभ उठाते हैं। टीचर यहाँ से मिली किताबो से रिफरेन्स लेकर प्रश्नपत्र तैयार करते है।

ऑफिस में पुस्तकालय
ये पुस्तकालय कंपनी में काम कर रहे लोगो के लिए बनाई जाती है।

पब्लिक पुस्तकालय
इन पुस्तकालयो में कोई भी आकर किताबे पढ़ सकता है चाहे वो बच्चा हो, बड़ा हो या महिला।

पुस्तकालय के कर्मचारी

पुस्तकालय की देखभाल के लिए लाइब्रेरियन को नियुक्त किया जाता है जिसका काम है पुस्तकालय में रखी किताबो का ध्यान रखना और अगर कोई बुक इशू कराने आए तो उसका रजिस्ट्रेशन करके बुक इशू करना। इतना ही उसका काम इस स्थान पर शोर न होने देना भी है ताकि वहां आने वाले लोग शांति में अपनी पसंद की किताबे पढ़ सके।

पुस्तकालय के नियम

  1. यहाँ शोर करना मना होता है। जिसे पढना है उसे शांति बनाई रखनी होगी।
  2. बुक इशू करना चाहते है तो आपको पुस्तकालय का सदस्य बनाना होगा जिसके लिए आपको मासिक शुल्क देना होगा।
  3. किताबो पर कुछ भी पेन से लिखना मना होता है ताकि पुस्तके ख़राब न हो।
  4. जो किताब इशू करवाके ले जाते हैं उन्हें समय सीमा पर वो वापिस देनी होती है।

पुस्तकालय के लाभ

  1. जिनके पास किताबे खरीदने के पैसे न हो वो यहाँ आकर बिना झिझक किताबे पढ़ सकते है और नोट्स बना सकते है।
  2. यहाँ पर शांत वातावरण होता है इसलिए यहाँ पढने पर ध्यान ज्यादा लगता है और जो पढ़ते हैं वो आसानी से याद हो जाता है। बच्चो के लिए ये पढने का उत्तम स्थान है।
  3. यहाँ पर हर विषय की किताबे मिल जाती हैं।
  4. पुस्तकालय में जाकर नियमित पुस्तके पढने से उच्चारण सही होने लगता है और रीडिंग हैबिट बन जाती है।

उपसंहार

पुस्तकालय एक राष्टीय धरोहर है जिसका उपयोग ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। इस स्थान का सही से इस्तेमाल करने वाले अपने ज्ञान को कई गुना बढ़ा सकते है।विद्यार्थियो और किताबो के शौक़ीन लोगो को पुस्तकालय का लाभ जरुर उठाना चाहिए।