health tips

आसानी से वजन कम करने की 10 तरकीबें – 10 quick tips for weight loss

How to Lose Weight Fast in hindi
How to Lose Weight Fast in hindi

How to Lose Weight Fast : बढ़ता वज़न आजकाल हर किसी के लिए एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसकी एक मुख्य वजह ये भी है कि ये अनेक रोगों की जड़ भी है। मोटापे से आपको कई गमहिर बीमारियां जैसे डियाबिटिस, ब्लड प्रेशर,यहाँ तक कि हार्ट अटैक भी जो सकता हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए न जाने कितने जतन करने पड़ते है। क्या ऐसा भी हो सकता है कि आप आसानी से अपने बढ़ते वज़न को कंट्रोल कर सकते हैं? हाँ, ऐसा सम्भव है अगर आप हमारी ये 10 तरकीबे अपनाये।

How to Lose Weight Fast in hindi

How to Lose Weight Fast in hindi


1. अपनी किचेन को कम से कम 12 घंटे आराम दे-

जी हाँ। सिर्फ आपको ही आराम की जरूरत नही है। आपकी किचन को भी आराम की सख्त जरूरत हैं। और अच्छी बात ये है कि आपकी किचन का आराम करना आपके के लिए फायदेमंद है।कम से कम रात के 8 बजे से सुबह के 7 बजे तक अपनी किचन बंद रखे। इसका मतलब ये हैं कि आप अपना आख़िरी भोजन रात के 8 बजे तक कर ले। रात का भोजन जल्दी करने से हमे ये फायदा होता हैं कि वो रात भर में अचे से पच जाता है।

2. जब भी किचन में जाये एक ग्लास पानी ज़रूर पिये

पानी हमारे लिए क्या महत्व रखता है ये सबको पता है। पर कितने लोग इसका अमल करते हैं। दिन में कम से 8 गिलास पानी की आपकी सबसे कारगर औषधी है।

3. खाने से पहले सोचे

जब भी आप कुछ खाये पहले अपने आप से सवाल करे कि आपको भूख लगी हैं या आपका कुछ खाने का दिल कर रहा है। कई बार ऐसा होता है की हम कुछ खाने की इच्छा के चलते ही ज्यादा खा लेते हैं। जिसका नतीजा ये होता हैं कि हमारा वज़न बढ़ने लगता हैं। तो आप जब कि कुछ खाये पहले ये सोचे कि आपको भूख लगी है या सिर्फ आपका खाने का मन कर रहा हैं।

4. व्यायाम के लिए सिर्फ जिम का सहारा न लें

व्यायाम सिर्फ जिम में करना ही ज़रूरी नही है। आप हर जगह व्यायाम कर सकते है। लिफ्ट के उपयोग न करें। शाम को कयके चलाये और पैदल चल कर मार्किट जाए। अगर ये सब आप अपनी दिनचर्या में मिला लेंगे तो आपको जिम जाने की भी जरूरत नही पड़ेगी

5.जूस नही फ्रूट्स खाये

बाज़ार में मिलने वाले फलों के जूस में सिर्फ शुगर और आर्टिफिशियल रंग मिलाये जाते हैं जो आपके वजन को कम करने की जगह और बढ़ा देंगे। तो बेहतर है कि आप फ़ल खाएं। फल का सेवन करने से जहा आपको एक तरफ कुदरती पोषण मिलते है वही दुरसी तरफ़ चीनी के सेवन से आप बच जाते हैं

6. एक साथ बहुत ना खाएं

विशेषग्यो का कहना है कि एक साथ पेट भर कर खाने से वो ख़ाना हज़म नही होता। तो बेहतर है कि आप थोडे अन्तराल के बाद खाएं।

7. अपने मेटाबोलिस्म को हमेशा एक्टिव रखे

आपका मेटाबोलिज्म ही वो मुख्य तत्त्व है जो आपके शरीर के स्वजन को नियंत्रित रखता हैं। अगर आपके अपने मेटाबोल्जिम को हमहस एक्टिव रखेंगे को सपको वजन की बढ़ने की शिकायत कभी होगी ही नही। एक रिसर्च में ऐसा पाया गया ह की अगर आप हर 30 मिनट के काम के बाद 5- मिनट भी थोड़ा व्ययाम या वार्म-उप कर ले तो आप अपने बढ़ते वजन को रोक सकते हैं।

8- योग को अपनाए

वैसे तो योग हमारी संस्कृति में काफी समय से पर इसकी महत्ता कुछ समय पहले कही खो गयी थी। एक सही तरीके से किये गए योग में आपकी मासपेशियों और वजन में तालमेल बिठाने की अदभुत क्षमता है। दिन में 10 मिनट का योग आपके शरीर में वजन को सही तरीके से बात देता है। इसका नतीजा ये होता है कि आपके शरीर के एक हिस्से में वजन का जमाव नही होता।

9- किसी एक हिस्से पर फोकस न करे

ज्यादातर ऐसा पाया गया है कि लोग अपने abs पर काम करना ज्यादा पसंद करते है। पर इससे आप अपने वजन नही कौम कर सकते। अपना वजन कम करने के लिए आपको अपने हर हिस्से पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आप एक ऐसा वर्कआउट प्लान बनाये इसमे आपके हर हिस्से के लिए कुछ न कुछ हो।

10- संगीत का सहारा ले

जी हाँ। अपने कभी सोचा है कि आपके जिम में क्यों आपके मनपसंद गाने चलते रहते हैं? दरअसल संगीत आपको ऊर्जा से परिपूर्ण रखता हैं। जोस वजह से आप अपना वर्कआउट करने के लिए मोटिवेटेड रहते हैं। यही नही अगर आप रोज 1 घंटा अपने मन पसंद गाने सुनते हैं तो वो आपकी आलस्य को दूर भगाता हैं। तो जब भी आप थकान महसूस करे अपने मनपसंद गाने सुनिए और नई उमंग को महसूस करिये।

वज़न कम करना कोई सजह काम नही है। इसके लिए आपको दृड़ निश्चय और आत्मविश्वास की ज़रूरत होती हैं तभी आप अपने लक्ष्य को पा सकते है।