health tips

आम के फायदे और नुक्सान | Mango Fruit Benefits Side Effects in Hindi

Mango Fruit Benefits hindi : आपको कौन सा मौसम अच्छा लगता है, सर्दी गर्मी या बरसात। वैसे तो सर्दी राईट लेकिन फिर भी हमे गर्मी के मौसम का इंतज़ार रहता है। ये इंतज़ार सिर्फ गर्मी की छुट्टियों का ही नही बल्कि मीठे मीठे आम का भी है। आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया ना राईट। आप सभी जानते हैं कि आम को फलो का राजा कहते हैं। आज हम इस पोस्ट में आम के फायदों और नुक्सान के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

mango in hindi meaning

mango in hindi meaning


आम के बारे में कुछ रोचक बाते

  1. आम की कई वैरायटी होती है और हर वैरायटी को एक अलग नाम दिया गया है जैसे लंगड़ा आम, केसर आम, हापूस आम आदि।
  2. जब आम केरी के रूप में होते है तब इसमें विटामिन सी बहुत होता है और जब ये पक जाता है तब इसमें विटामिन ए ज्यादा हो जाता है।
  3. आम का एक वैज्ञानिक नाम भी है और वो है मेंगीफेरा इंडिका। इसे संस्कृत में आम्र: कहते है।

आम के फायदे

कैंसर से बचाव

आजकल हर व्यक्ति इतना व्यस्त हैं कि उसे अपनी सेहत का ध्यान रखने का और एक्सरसाइज करने का बिल्कुल समय नही मिलता है। इसी ख़राब जीवन शैली के चक्कर में आजकल कैंसर की बीमारी के केसेस बड़ते जा रहे हैं।आम के मौसम में आम खाकर आप कैंसर से अपना बचाव कर सकते है।

आम में एस्कॉर्बिक एसिड, कैरोटिनॉइड, पॉलीफेनॉल्स और टरपेनोइड्स होता है जिस वजह से इसे खाने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। कुछ वैज्ञानिको ने इसमें एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होने पर सहमति जताई है।

दिल के लिए फायदेमंद

आम को दिल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अगर गर्मी के मौसम में हम आम को अपनी रोजमर्रा की खाने में शामिल कर ले तो हमारा दिल स्वस्थ बना रहेगा।

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद

जब भी मौसम बदलता है व्यक्ति को कोई न कोई बीमारी का खतरा बना रहता है। जिस व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वो बीमारियों का जल्दी शिकार होता है। आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जिससे व्यक्ति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती हैं। जिन्हें एलर्जी की परेशानी है उनके लिए भी आम फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल करने में फायदेमंद

जो व्यक्ति आम का सेवन करता है उसका कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल में रहता है। आम में न्यूट्रासिटिकल होता है जो कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नही देता।

पाचन की समस्या दूर करने में फायदेमंद

जिनका पाचन ख़राब हैं उन्हें आम का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेट सम्बन्धी समस्याओं मे आराम मिलता है। आम में लैक्सेटिव होता है जिस वजह से आम खाने वालो को कब्ज की शिकायत नही होती। आम में फाइबर भी होता है जो पाचन तंत्र को सुधारता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आँखों की रौशनी कम होने का एक महत्वपूर्ण कारण विटामिन ए की कमी होना है। आम में विटामिन ए भरपूर होता है इसलिए आम का सेवन आपकी आँखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है इसमें मौजूद क्रिप्टोजैन्थिन नामक कैरोटिनॉइड उम्र बढ़ने पर भी आँखों की रौशनी को तेज बनाए रखने में मदद करता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

जिनकी याददाश्त कमजोर है उन्हें आम का सेवन करना चाहिए। इसमें बायोएक्टिव घटक होता है जो दिमाग को दुरुस्त बनाए रखता है।

ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल करने में फायदेमंद

ऐसा माना जाता है जो नियमित रूप से आम का सेवन करते हैं उनका रक्तचाप यानी ब्लडप्रेशर हमेशा कण्ट्रोल में रहता है।

लू से बचने का गुण

आम गर्मी के मौसम में शायद इसलिए मिलता है क्योकि इसमें व्यक्ति को लू से बचाने का गुण होता है। गर्मी में आम का जूस पीने से व्यक्ति लू से आसानी से बच सकता है। इस जूस को पीने से व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है साथ ही शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

आम के नुकसान

आम फलो का राजा है लेकिन अत्यधिक आम के सेवन से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं। आइये जानते हैं आम से होने वाले नुकसान के बारे में।

  1. केरी का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द हो सकता है।
  2. ज्यादा आम से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है।
  3. ज्यादा आम खाने से कुछ लोगो को पेट ख़राब होने और उल्टी की शिकायत भी होती है।
  4. अगर आम को अच्छे से धोकर नही खाया गया तो इससे गले में खराश हो सकती।
  5. आम गठिया के रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए जिनको गठिया हो वो डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही आम का सेवन करे।
  6. गर्भवती महिलाओ को डॉक्टर से परामर्श करने ले के बाद ही आम का सेवन करना चाहिए।
  7. ज्यादा सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है और मोटापा भी बढ़ सकता है।

खास बात जिसका आपको ध्यान देना बेहद जरूरी है –

  1. जब भी आम खाए इसे कुछ घंटो तक पानी में डुबोकर रखे ताकि उसकी सारी गर्माहट निकल जाए।
  2. आम का सेवन सीमित मात्रा में ही करे।