essay

नारी सुरक्षा पर निबंध – Essay on women safety in hindi

Essay on women safety in hindi
Essay on women safety in hindi

नारी सुरक्षा पर निबंध : भारत देश विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है लेकिन इस आधुनिक भारत में आज भी महिलाएं असुरक्षित हैं। कुछ सालो से महिलाओ पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है। महिलाएं इतना असुरक्षित महसूस करती हैं कि वो रात में अकेले निकलने से डरती है। जिस देश में नवरात्री के दिनों में बालिकाओ को पूजा जाता है और महिला को घर की लक्ष्मी माना जाता है उस देश में महिलाओ का असुरक्षित महसूस करना शर्मनाक है।

Essay on women safety in hindi

Essay on women safety in hindi


भारत में महिला के साथ हो रहे अपराध

भारत में महिला के साथ कई तरह के अपराध होते है जैसे-

  1. लड़की साथ न चले तो उस पर तेज़ाब फेंकना
  2. उसके साथ छेडकानी करना
  3. महिला को जबरदस्ती वैश्यावृति के लिए मजबूर करना
  4. उनके साथ यौन हिंसा करना
  5. ससुराल में दहेज़ के लिए उनपर अत्याचार और उनकी हत्या करना
  6. उनक अपहरण करके उनके साथ जबरदस्ती, बलात्कार करना और उनकी हत्या करना
  7. उनका मानसिक उत्पीड़न करना
  8. कन्या भ्रूण हत्या
  9. अपनी इज्जत बनाए रहने के लिए अपने ही बच्ची की हत्या यानी ऑनर किलिंग

नारी सुरक्षा के उपाय

  1. महिलाओ की सुरक्षा कोई और करे इससे पहले ये जरूरी है उन्हें खुद अपनी सुरक्षा के काबिल बनाना। महिलाएं अपनी आत्मरक्षा के लिए जुडो कराटे की शिक्षा देनी चाहिए। आज के समय की ये बहुत बड़ी जरूरत है कि महिलाऐं शारीरिक रूप से इतनी शक्तिशाली हो कि वो अपने पर आई मुसीबत का सामना खुद कर सके। अगर वो जुडो कराटे सीख लेंगी तो मानसिक रूप से वो शशक्त हो जाएंगी।
  2. महिलाओ को सुरक्षित करने के लिए जरुरी है पुरुषो की मानसिकता को बदलना। अगर पुरुषो ही नारियो का सम्मान करना सीख जाएँगे और जब भी कोई महिला मुसीबत में होती तब उसकी मदद करने की मानसिकता बना लेंगे तो महिलाओ पर हो रहे अत्याचार बंद हो जाएँगे।
  3. महिलाओ के लिए कुछ ऐसे आधुनिक टूल्स या गैजेट्स बनाने चाहिए जिससे मुसीबत आने पर महिला इस्तेमाल कर सके और अपराधियों से बच सके। महिलाओ में सिक्स्थ सेंस स्ट्रोंग होता है। कोई भी पुरुष उसे किस नजर से देख रहा है वो भाप लेती हैं। अगर उनके पास ऐसे हाई टेक गैजेट्स होंगे तो वो अपनी सुरक्षा स्वयं कर पाएंगी।
  4. अपनी सुरक्षा के लिए महिलाओं को भी खास ध्यान देना होगा। उन्हें अलर्ट रखकर ऑफिस या बाज़ार जाना होगा। उसे ये ध्यान रखना होगा कि कभी भी सुनसान इलाके से न जाए और न ही किसी अनजान आदमी से मदद ले। कभी सुनसान रास्ते से जाना पढ़े तो मन से मजबूत होकर अपने सुरक्षा गैजेट्स का इस्तेमाल करने से न चूके।
  5. ये जरूरी है कि महिलाएं अपने आप को मानसिक और शारीरिक तौर पर कमजोर न समझे। जब भी मुसीबत में फसे तो माँ काली का रूप धारण करे या लक्ष्मी बाई को याद करके उसका सामना करे।
  6. आजकल के अपराधो के बढ़ने का एक प्रमुख कारण है इन्टरनेट। सोशल मीडिया पर पुरुष महिला से दोस्ती करते है, फिर उनसे प्यार का नाटक करके उनको बहलाफुसला कर उसका शारीरिक शोषण करते है। ऐसे में महिलाओ को चाहिए कि इन्टरनेट के दोस्तों और प्यार पर कभी भी आंख बंद करके भरोसा न करे। अगर वो आपको कही अकेले मिलने बुलाए तो कभी भी न जाए। ऐसे लोगो से हमेशा सावधान रहे। इन्टरनेट पर या कभी भी किसी को भी अपने बारे में सब कुछ न बताए। न अपनी परेशानी के बारे में और न ही अपने घर का पता किसी को दें।
  7. आजकल महिला के लिए पेप्पर स्प्रे यानी मिर्च स्प्रे उपलब्ध है। महिलाओं को हमेशा अपने साथ रखना चाहिए। ये बहुत बड़ा यंत्र या गैजेट तो नही लेकिन मुश्किल समय में काफी मदद कर सकता है। इस स्प्रे से अपराधी को कुछ मिनट तक आँखों में बहुत जलन होगी और आपको भागने का और अपनी सुरक्षा करने का समय मिल जाएगा। ये एक विकल्प है, लेकिन इस पर पूरी तरह निर्भर न रहे।
  8. जब भी महिला को लगे वो मुसीबत में पढने वाली है तुरंत अपनी लोकेशन अपने घरवालो को या दोस्तों को व्हात्सप्प या किसी और एप की मदद से दे और अपने फ़ोन के जीपीएस को ओंन कर दे ताकि घरवाले आप तक जल्द से जल्द पहुंच सके और आपकी मदद कर सके।
  9. किसी मॉल के या दुकान के चंगिंग रूम में जाना पडे तो पहले ये सुनिश्ति कर ले वहां पर कोई हिडन कैमरा न हो।
  10. अगर किसी होटल में बुकिंग करने वाले हैं तो पहले ये अच्छे से रिसर्च करे कि वहां का स्टाफ कैसा है और वहां पर पहले कोई केस तो नही हुआ है। वहां जाने के बाद रूम और बाथरूम को अच्छे से चेक जरुर करे और ये सुनिश्चित करे वहां पर कोई हिडन कैमरा नही है। साथ ही अपनी लोकेशन घरवालो से और दोस्तों से जरुर शेयर करे।

निष्कर्ष

भारत सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए हैं जैसे जुवेनाइल जस्टिस बिल, इंडियन पीनल कोड 1860, मैरिड वीमेन प्रॉपर्टी एक्ट 1874, हिन्दू मैरिज एक्ट 1955, हिंदू विडो रीमैरिज एक्ट 1856, सेक्सुअल हर्रास्मेंट ऑफ़ वुमन एट वर्किंग प्लेस एक्ट 2013 आदि। इनके अलावा और भी कड़े और सख्त कानून की जरुरत है। महिलाओ पर बढ़ रहे रेप केसेस को रोकने के लिए सरकार को इतने कड़े कदम और कानून बनाने चाहिए कि अपराध करने की सोचने वालो की रूह कांप जाए। अपराधी चाहे बालिग या नही उसे सख्त सजा मिलना बेहद जरूरी है।