Latest Collection of best Chanakya Quotes in Hindi (चाणक्य अनमोल वचन), chanakya vichar . Read and share with friends, relative and social media also. Thanks
Chanakya Quotes in Hindi
—#1—
भगवान मूर्तियों में नहीं है.
आपकी अनुभूति आपका इश्वर है.
आत्मा आपका मंदिर है.

Chanakya Quotes In Hindi
- Top 20+ Motivational framed quotes
ये भी पढ़े ⇓
—#2—
अगर सांप जहरीला ना भी हो तो उसे खुद को जहरीला दिखाना चाहिए.
—#3—
इस बात को व्यक्त मत होने दीजिये कि आपने क्या करने के लिए सोचा है,
बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाये रखिये और इस काम को करने के लिए दृढ रहिये.
—#4—
जिस देश में आदर नहीं, जीने के साधन नहीं,
विद्या प्राप्त करने के स्थान नहीं ,
वहां पर रहने का कोई लाभ नहीं|

—#5—
व्यक्ति अकेले पैदा होता है और अकेले मर जाता है; और वो अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भुगतता है; और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग जाता है.
—#6—
शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है.
एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है.
शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है.

—#7—
जैसे ही भय आपके करीब आये,
उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये.
- हिन्दी मोटिवेशनल क्वोट्स विचार
- 50+ समय पर कोट्स
- बिल गेट्स के 40+ सर्वश्रेष्ठ विचार
- अल्बर्ट आइंस्टीन के जीवन बदल देने वाले विचार
- सफल बिजनेसमैन के अनमोल वचन
ये भी पढ़े ⇓
—#8—
किसी मूर्ख व्यक्ति के लिए किताबें उतनी ही उपयोगी हैं जितना कि एक अंधे व्यक्ति के लिए आईना.
—#9—
हाथी को अंकुश से, घोड़े को चाबुक से, सींग वाले पशुओं को डंडे से
और दुर्जन व्यक्ति को तलवार से दंड देना चाहिए|
—#10—
शक्तिशाली शत्रु और कमजोर मित्र हमेशा ही नुकसान देते हैं|

—#11—
जब तक आपका शरीर स्वस्थ और नियंत्रण में है और मृत्यु दूर है,
अपनी आत्मा को बचाने कि कोशिश कीजिये;
जब मृत्यु सर पर आजायेगी तब आप क्या कर पाएंगे?
—#12—
जो लोग मिली हुई चीज को छोड़कर उस चीज के पीछे भागते हैं,
जिसके मिलने की कोई उम्मीद ही ना हो, ऐसे लोग
मिली हुई चीज को भी खो देते हैं|
—#13—
जिस प्रकार एक सूखे पेड़ को अगर आग लगा दी जाये तो वह पूरा जंगल जला देता है, उसी प्रकार एक पापी पुत्र पुरे परिवार को बर्वाद कर देता है.
—#14—
कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं.

—#15—
जिस जगह झगड़ा हो रहा हो वहां पर कभी भी खड़े नहीं होना चाहिए
कई बार ऐसे झगड़ों में बेगुनाह मारे जाते हैं|
—#16—
जैसे एक बछड़ा हज़ारो गायों के झुंड मे अपनी माँ के पीछे चलता है। उसी प्रकार आदमी के अच्छे और बुरे कर्म उसके पीछे चलते हैं। ~ आचार्य चाणक्य
—#17—
विद्या को चोर भी नहीं चुरा सकता।
—#18—
सबसे बड़ा गुरु मंत्र, अपने राज किसी को भी मत बताओ। ये तुम्हे खत्म कर देगा।
—#19—
जो गुजर गया उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतिंत होना चाहिए। समझदार लोग केवल वर्तमान में ही जीते हैं।
—#20—
धर्म, गुरु का ज्ञान, दवाइयां आदि का सदा संग्रह करके रखना चाहिए,
समय आने पर यह सब चीजें इंसान के काम आती है|
—#21—
फूलों की सुगंध केवल वायु की दिशा में फैलती है. लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई हर दिशा में फैलती है.
—#22—
सोना यदि किसी गंदी जगह पर भी पड़ा हो तो उसे उठा लेना चाहिए|
—#23—
त्नी जैसी भी हो ,धन जितना भी हो ,भोजन कैसा भी हो ,
यह सब यदि समय पर
मिल जाए तो सबसे अच्छा है|
—#24—
दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति नौजवानी और औरत की सुन्दरता है.
—#25—
संकट में बुद्धि भी काम नहीं आती है।
—#26—
जो जिस कार्ये में कुशल हो उसे उसी कार्ये में लगना चाहिए।

—#27—
दुर्बल के साथ संधि ना करें।
~ आचार्य चाणक्य
—#28—
संधि करने वालों में तेज़ ही संधि का होता है।
—#29—
हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए; विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं.
—#30—
हर मित्रता के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ होता है. ऐसी कोई मित्रता नहीं जिसमे स्वार्थ ना हो. यह कड़वा सच है.
—#31—
वेश्याएं निर्धनों के साथ नहीं रहतीं,
नागरिक कमजोर संगठन का समर्थन नहीं करते, और पक्षी उस पेड़ पर घोंसला नहीं बनाते जिस पे फल ना हों.
—#32—
शिक्षा, यदि किसी घटिया प्राणी से भी मिले तो लेने में संकोच नहीं करना चाहिए|

—#33—
दुश्मन के साथ धोखा करने से धन का नाश होता है और ब्राह्मण के साथ
धोखा करने से कुल का नाश होता है|
—#34—
यदि किसी दुष्ट वंश में बुद्धिमान कन्या हो तो उससे शादी कर लेनी चाहिए,
गुण ही सबसे बड़ी विशेषता है|
—#35—
ये मत सोचो की प्यार और लगाव एक ही चीज है। दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं। ये लगाव ही है जो प्यार को खत्म कर देता है।
~ आचार्य चाणक्य
—#36—
वह जो हमारे चिंतन में रहता है वह करीब है, भले ही वास्तविकता में वह बहुत दूर ही क्यों ना हो; लेकिन जो हमारे ह्रदय में नहीं है वो करीब होते हुए भी बहुत दूर होता है.
—#37—
लड़की की शादी सदा अच्छे घर में करनी चाहिए और बेटे को शिक्षा
अवश्य दिलवानी चाहिए|
—#38—
पागल ,बुद्धिहीन आदमी से सदा दूर रहे ,ऐसे लोग पशु समान होते हैं|
—#39—
अपने मन का भेद दूसरों को देने वाले लोग सदा ही धोखा खाते हैं|
—#40—
परिश्रम करने से इंसान की गरीबी दूर हो जाती है
और पूजा करने से पाप दूर हो जाते हैं|
—#41—
जीवन में किसी भी खतरे को सामने देखकर डरना नहीं चाहिए|
—#42—
शत्रु की बुरी आदतों को सुनकर कानों को सुख मिलता है।
—#43—
भाग्य के विपरीत होने पर अच्छा कर्म भी दु:खदायी हो जाता है।
—#44—
शिकारपरस्त राजा धर्म और अर्थ दोनों को नष्ट कर लेता है।
—#45—
संधि और एकता होने पर भी सतर्क रहें।
—#46—
सांप के फन, मक्खी के मुख और बिच्छु के डंक में ज़हर होता है;
पर दुष्ट व्यक्ति तो इससे भरा होता है.
—#47—
इस संसार में कोई ऐसा प्राणी नहीं है जिसमें कोई दोष न हो|
—#48—
वह जो अपने परिवार से अत्यधिक जुड़ा हुआ है,
उसे भय और चिंता का सामना करना पड़ता है,
क्योंकि सभी दुखों कि जड़ लगाव है.
इसलिए खुश रहने कि लिए लगाव छोड़ देना चाहिए.