general knowledge

नोबेल शांति पुरस्कार क्या है, नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची | Nobel Peace Prize in Hindi

Nobel Peace Prize list india in Hindi
Nobel Peace Prize in Hindi

Nobel Peace Prize in Hindi : हमारा भारत देश हो या अन्य कोई देश हर जगह कुछ ऐसे विशेष लोग होते हैं, जो अपने कामों से पूरी दुनिया के लोगों को चौंका देते हैं। फिर चाहे उनके द्वारा किया गया वह काम समाज सेवा से जुड़ा हो, साहित्य से जुड़ा हो या अन्य किसी क्षेत्र से जुड़ा हो। ऐसे विशेष लोगों को सम्मान देने के लिए बहुत से पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से कुछ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी हैं। उन्हीं अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है नोबेल पुरस्कार। इस पुरस्कार की उत्पत्ति कैसे हुई, किसके द्वारा की गई, आइए आज हम आपको इससे जुड़ी हर तरह की जानकारी देते हैं, जो कि इस प्रकार है-

Nobel Peace Prize list india in Hindi

Nobel Peace Prize in Hindi


नोबेल पुरस्कार क्या है और किन व्यक्तियों को दिया जाता है –

विश्व में देश-विदेश में लाखों लोगों को लाखों पुरस्कार दिए जाते हैं, जो कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रसिद्ध भी होते हैं। लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध पुरस्कार नोबेल पुरस्कार है। यह पुरस्कार सम्पूर्ण विश्व में बेहतर स्थान बनाने में उपलब्धि हासिल करने के शीर्ष के रुप में है। प्रति वर्ष यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को सम्मान देने के लिए प्रदान किया जाता है, जिन व्यक्तियों व संगठनों ने विज्ञान, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र व विश्व में शांति बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हों।

नोबेल पुरस्कार की उत्पत्ति कब और किसके द्वारा हुई –

नोबेल पुरस्कार यानी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्टॉकहोल्म के स्वीडन शहर में हुआ था। यह एक अभियंता परिवार से थे जो कि बहुत समृद्ध था। अल्फ्रेड नोबेल एक रसायनज्ञ, अभियंता व आविष्कारक थे। 1894 में इन्होंने बेफोर्स आयरन और स्टील मिल खरीदा, जिसे इन्होंने एक महत्वपूर्ण हथियार निर्माता का केन्द्र बनाया तथा बैल्लेसि्टक मिसाइलों का भी सफल परीक्षण किया। अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में लिखा कि उनका सारा पैसा नोबेल फाउंडेशन के नाम कर दिया जाए व उन पैसों से नोबेल प्राइज दिया जाए। अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर करीब साढ़े तीन सौ पेटेंट थे, तो जाहिर सी बात है कि उनके पास पैसा भी बहुत था।

नोबेल फाउंडेशन का प्रारंभ 29 जून 1900 में हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करना था। अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार उनकी 14% से ज्यादा वसीयत के मालिक वे लोग थे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में मानव जाति व समाज सेवा के लिए उत्तम से उत्तम कार्य किए थे। इसलिए प्रति वर्ष उस वसीयत की ब्याज राशि ईनाम के रूप में उन लोगों को दी जाती है। नोबेल फाउंडेशन 5 लोगों की टीम थी जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ काउंसिल के द्वारा तय किया जाता था तथा अन्य चार लोग पुरस्कार वितरक संस्थान के द्वारा तय किए जाते थे। 1901 से नोबेल पुरस्कार दिए जाने शुरू हो गए। यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोत्तम पुरस्कार है।

पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रास के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को दिया गया।

नोबेल पुरस्कार

वर्णन – शांत, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान व अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
देश – स्वीडन , नार्वे (शांति पुरस्कार मात्र)
प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मान – 1901 , ज्यां हैरी दुनांत , फ्रैडरिक पैसी

नोबेल शांति पुरस्कार का इतिहास –

नोबेल शांति पुरस्कार का आरंभ अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु के 5 साल बाद सन् 1900 में हुआ। लेकिन यह पुरस्कार सबसे पहले 1901 से 1904 तक एट्रियम में, फिर सन् 1905 से 1946 तक नोर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट में और फिर सन् 1947 से 1989 तक ओस्लो फैकल्टी ऑफ लॉ में प्रदान किया गया था।

नोबेल शांति पुरस्कार के बारे में रोचक बातें –

  1. अब तक विश्व में 99 नोबेल शांति पुरस्कार दिए जा चुके हैं, जिनमें से 67 व्यक्तिगत रूप में, 30 पुरस्कार दो लोगों को साथ में व 2 पुरस्कार तीन लोगों को साथ में दिए गए हैं।
  2. इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रास को सन् 1917, 1944 व 1963 में तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  3. संयुक्त राष्ट्र संघ के हाई कमिश्नर के कार्यालय को सन् 1954 और 1981 में दो बार नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची – indian Nobel Peace Prize list

सन् 1901 से 2018 तक दुनिया में कुल 599 नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं। भारत में अब तक जिन-जिन लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है उनकी जानकारी हम आपको कुछ इस प्रकार बता रहे हैं।

रवीन्द्रनाथ टैगोर – रवीन्द्रनाथ टैगोर जी को कौन नहीं जानता बल्कि उन्हें तो हमारे देश का बच्चा – बच्चा जानता है। वे हमारे देश के राष्ट्रीय गान रचयिता हैं। साथ ही साथ ये बांग्लादेश के भी राष्ट्रगान रचयिता हैं। इन्हें साहित्य के क्षेत्र में इनकी गहरी संवेदनशीलता व रचनाओं के लिए 1913 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

सी वी रमन – सर सी वी रमन भारत के नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले दूसरे व्यक्ति थे। इनका पूरा नाम सर चंद्रशेखर वेंकटरमन है। सर सी वी रमन जी को सन् 1930 में भौतिकी के क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

मदर टेरेसा – मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक थी। ये एक मात्र ऐसी समाज सेविका थी जिन्होंने दूसरों की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन व्यतीत कर दिया। इन्हें 1979 में इनके महान कार्यों के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Nobel-Peace-Prize-mother-teresa

अमतर्य सेन – इन्होंने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया , जिसके लिए इन्हें 1998 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कैलाश सत्यार्थी – कैलाश सत्यार्थी जी ने बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ संघर्ष किया तथा बच्चों के अधिकार व शिक्षा के लिए कार्य किए , जिसके लिए इन्हें सन् 2014 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

मलाला यौसुफ्जई – ये पाकिस्तान मूल की पहली सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला हैं। इन्होंने बच्चों के अधिकारों के लिए काम किया , जिसके लिए इन्हें सन् 2014 में नोबेल पुरस्कार मिला।

हर गोविंद खुराना – इनका जन्म भारत में हुआ पर बाद में ये अमेरिका में रहने लगे थे। सन् 1968 में इन्हें फिजियोलॉजी व चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। इन्होंने न्यूक्लिक एसिड में ऑडर्र ऑफ न्यूकि्लयोटाइड पर काम किया।

चंद्रशेखर सुब्रह्मण्यम – इनका जन्म भारत में हुआ लेकिन ये भी अमेरिका चले गए इन्हें 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

वेंकटरमन रामकृष्णन – वेंकटरमन जी भारतीय मूल के अमेरिका में रहने वाले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें रसायन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए 2009 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

नोबेल शांति पुरस्कार 2019 के लिए कुछ नामांकित व्यक्तियों के नाम –

नरेन्द्र दामोदर दास मोदी – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लान्च करने के लिए डॉ तमिलीसाई साउंडराजन द्वारा नोबेल पुरस्कार 2019 के लिए नामित किए गए हैं।

जोश एंड्रेस – जोश एंड्रेस एक प्रसिद्ध शेफ हैं, अमेरिका में स्माल प्लेट्स डाइनिंग कांसेप्ट को लाने का श्रेय इन्हें दिया जाता है। इन्होंने आपदा के समय लोगों के लिए कई राहत प्रयास किए , जिसके लिए इन्हें नोबेल पुरस्कार 2019 के लिए नामित किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु लड़ाई के दौरान कई ऐसे कार्य किए, जिनके चलते उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिये नामित किया गया।

लुईजैन अल हथलौल – इन्हें सउदी अरब में लैंगिक असमानता के खिलाफ अभियान चलाने के लिए नोर्वेजियन व कनाडा के एक समूह ने लुइजैन अल हथलौल को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया।

बिल रिचर्डसन – उत्तर कोरिया में राजनैतिक कैदियों को रिहा करने में इनके राजनैतिक कार्यों के चलते डेमोक्रेट नेताओं ने इन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया।