Essay on Child Labour in Hindi : इसका सीधा सा अर्थ होता है। बच्चो से काम करवाना। आज भी आजादी के इतने वर्ष व्यतीत होने के बाद भी, बच्चों से काम करवाना अभी तक कलंक बना हुआ है। सबसे ज्यादा सोचने वाली बात है। कि हम अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। और उनसे मेहनत मंजूरी करवा रहे है।
अभिभावक को भी यह सोचना चाहिए की अगर बच्चा पढ़ जाएगा तो वह एक अच्छा इंसान बन जायेगा। लेकिन अधिकतर बच्चों के माता-पिता ही उनसे काम करवाने लगे है।
आज अपने देश मे छोटे बच्चो से मजदूरी देखना आम बात हो गईं है। बाल मजदूरी क्या है? इसके क्या कारण है, इसको कैसे रोक सकते है। और सरकार ने इसको रोकने के लिए क्या कानून बनाये है।

Essay on Child Labour in Hindi
- Top 20+ Motivational framed quotes
ये भी पढ़े ⇓
बाल मजदूरी क्या है?
बाल मजदूरी का मतलब है। वो बच्चा जो की उसके खेलने पढ़ने के उम्र में वह काम करने के लिए विवश करदिया जाता है। और उससे जबरजस्ती काम कराया जाता है। उसे बाल बाल श्रम या बाल मजदूरी के नाम से जानते हैं।
बच्चो को मजदूरी करवाने वाले लोग बच्चो को गुलामों के तरह काम करवाते है। और उन्हें उनके परिवार के लोगो से भी दूर रखते है।
यह सब पैसे को बचाने के लिए बच्चो को लालच देकर फसा लेते है, और उनसे काम करवाते है। इस तरह के काम को बाल मजदूरी कहते है। इस तरह के काम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए करवाया जाता है। बच्चो की उम्र जो बाल श्रम में आते हैं:
अगर आप किसी बच्चे को जिसकी उम्र 14 वर्ष से कम है। तो यह कानूनी जुर्म होता है। इससे आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।
आप किसी बच्चे से उसका बचपन, खेलकूद, शिक्षा का अधिकार छीनकर उनसे काम कराकर , बच्चे का शारीरिक और मानसिक शोषण को नष्ट कर देते है, यह सिर्फ आप कम रूपयो के लिए करते है। बच्चे ने जितना काम किया आप उसको उतना रुपये नही देते है। और वह बच्चा धीरे-धीरे मजदूर बनता चला जाता है।
मजदूरी को करने के कारण:
इसके निम्न कारण है।
1. इस कार्य को करवाने वाले गरीब घर के ही लोग होते है, जो अपनी अजीविका चलाने के लिए अपने छोटे बच्चो को काम पर भेजते है। इसका सबसे बड़ा कारण गरीबी है। अगर कोई व्यक्ति कमाने में सक्षम है, तो वह खुद काम करता है। ना की अपने बच्चे से करवाता है।
2. अधिकतर लोग शिक्षित नहीं होते हैं, और शिक्षा के आभाव में लोग यही सोचते है। की लड़का जितनी जल्दी काम सीख लेगा उतनी ही जल्दी पैसे कमाने लगेगा। लेकिन अगर वो शिक्षित हो जाएगा तो अधिक कमाएगा। ऐसा लोग सोचते ही नही है।
3. बहुत से बच्चो के माता-पिता लालची होते है। जो की खुद मेहनत करना नही चाहते है। वो अपने बच्चो से काम करवाते है। और सिर्फ चंद रुपये के लिए।
4. इस काम को बढ़ावा इसलिए ज्यादा मिल रहा है ,क्योंकि जो व्यक्ति इनसे काम करवाता है। वो इनका पूरा पैसा नही देते है, और काम अधिक से अधिक करवाते है। इसलिए अधिक तर लोग बच्चो को काम पर रखना पसंद करते है। मेहनत ज्यादा और रुपये कम।
5. बहुत से बच्चे अनाथ होते है। और कुछ माफ़िया लोग इनको पकड़ कर भीख मांगने और मजदूरी करने के लिए विवश कर देते है।
6. कई बार कुछ पारिवारिक कारण भी होते है, जैसे की उनके परिवार में कमाने वाला कोई नही है, तो वह मजबूरी वश होटल, ढाबा, चाय की दुकानों पर काम करने लगता है। और अपने परिवार का खर्च उठाता है।
7. बाल मजदूरी का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या की बढ़ोत्तरी होना है। जिसके कारण वस्तुओं का मूल्य दिन प्रतिदिन बढता ही रहता है। जिसके कारण गरीब परिवार के लोग अपने घर का खर्चा नही चला पाते है। घर का खर्च चलाने के लिए उस परिवार के सारे लोग काम करते है, जिसमे वह बच्चे भी होते है। और मजबूरी में वह भी काम करते है। और अपने परिवार का सहयोग करते है।
8. बाल मजदूरी में भस्टाचार का बहुत बड़ा महत्व है, कारखाने या ढाबों के मालिक बिना किसी डर के छोटे बच्चो से बर्तन धुलवाते है। और उन्हें किसी तरह के कानून से डर नही लगता है। अगर वो पकड़े भी जाते है। तो वह रिसवत देकर छूट जायेगे।
बच्चो के लिए हानिकारक:
फैक्टरी में काम करने वाले अधिकतर बच्चे कैमिकल से शिकार हो जाते है। और बीमार हो जाते है। बहुत से बच्चे कुपोषण का शिकार होते है।
मालिक उनसे ज्यादा काम करवाता है, और खाने के लिए कुछ भी नही देता है। जिसके कारण शरीर मे ऊर्जा की कमी हो जाती है। और जिस स्थान पर बच्चो से मेहनत मजदूरी करवायी जाती है।
वहा की अभद्र भाषा से भी बहुत प्रभाव पड़ता है। उनका रहन सहन भी ठीक नही होता है। जिसमे बच्चाशारीरिक स्थिति के साथ मानसिक स्थिति से भी कमजोर हो जाता है।
मजदूरी को रोकने के उपाय:
सरकार इस तरह के गंदे कामो को रोकने के लिए कई तरह के कानून बनाये है। लेकिन जब तक हम और आप उन कानूनों का सही ढंग से पालन नही करेंगे ,तब तक बाल मजदूरी नही हटेगी। सरकार ने बहुत से नियम बनाये है। जो इस कार्य को रोकने के लिए बेहद जरूरी है। अगर आपमे आस पास कोई ऐसा कार्य करवाता हो, तो आप तुरंत पुलिस को बताएं जिससे यह घिनौना कार्य को कम किया जा सके।