health & fitness health tips

10 गलतियाँ जो सभी गर्भवती महिलाएं करती हैं! Common Mistakes During Pregnancy in hindi

Mistakes-During-Pregnancy

वो 10 गलतियाँ जो हर गर्भवती महिला करती है। Common Mistakes During Pregnancy in hindi
गर्भावस्था, या प्रेगनेंसी हर महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत और हसीन समय होता हैं। अपने अंदर किसी जीवन के होने का एहसास मात्र ही उन्हें हर्ष और उमंग से भर देता है। ये एक ऐसा सौभाग्य है जो भगवान ने सिर्फ एक महिला को ही दिया है। गर्भावस्था कर वो 9 महीने हर्ष,उमंग के साथ साथ कभी कभी परेशानी और कुछ दिक्कते भी ले कर आते है। और ये दिक्कतें और परेशानी पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं की लिए ज्यादा होते हैं। जैसे ही घर मे किसी नन्हे मेहमान के आने की ख़बर का पता सबको चलता है सब अपने अपने तरीके से गर्भवती महिला को अपनी सलाह देने लग जाते हैं। ऐसे में वो महिला किस की बात सुने या किसी की नही, एक समस्या बन जाता है। कभी कभी तो हालात ऐसे हो जाते है कि सही गलत का फैसला करना मुश्किल ही जाता है।

Mistakes-During-Pregnancy
Common Mistakes During Pregnancy in hindi

खैर, इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको इस मुसीबत से बाहर निकलने में आपकी मदद करेंगे।
ये वो 10 गलतियां है जो लगभग हर गर्भवती महिला अपने गर्भावस्था के समय करती है। आप इन्हें पढ़िए और इन्हें दुहराने से बचिए।

1- एक के लिए नही दो लोगो के लिए खाना-

अपने न जाने कितनी बार सुना होगा बड़े लोगो कोंखते हुए की प्रेग्नेंसी के समय आपको को दुगना खाने की जरूरत है क्योंकि आपके अंडर एक नन्ही सी जान साँस ले रही है और आप मे से लगभग हर गर्भवती महिला इस पर अमल करती है। क्या आप भी उनमें से है? अगर हाँ, तो समय है इस गलती को सुधारने का क्योंकि इस बात में कोई सच्चाई नही हैं। ये सच है कि आप अब एक नही दो है पर इसके लिए आपको दुगना खाने की जरूरत नही है। एक हहैल्थी एंड balanced डाइट लेना ही सही हल है नाकी दुगना खाना।

2- दुगना आराम करना

जिस तरह दुगना खाना सही नही है उसी तरह दुगना आराम करना भी सही नही है। ऐसा अक्सर पाया गया है कि गर्भवती महिलाओं को ये बताया जाता है अब तुम्हे आराम की ज्यादा जरूरत है जो की सही नही है। आप अपनी गर्भावस्था में जितना एक्टिव रहती है उतनी ही easy delivery रहती है। ये सही हैं की आपको थकान थोड़ा जल्दी होगी पर इसका मतलब ये नही की आप बिस्तर में लेती रहे।

3. अपने बढते वज़न की वजन की चिंता करना

गर्भावस्था में वज़न का बढ़ना सहज है पर उसकी चिंता करना नहीं। जैसे जैसे आपकी गर्भावस्था का समय बढ़ता जाएगा आपका वजन भी बढ़ेगा जो कि शिशू के सही विकास का संकेत हैं। तो वजन की चिंता छोड़ कर आपको इस समय को एन्जॉय करना चाहिए।

4. नींद पूरी ना करना

ये सही है कि गर्भावस्था आपके शरीर में बहुत से बदलाव लाती हैं। ऐसा अक्सर पाया गया है कि बहुत सी गर्भवती महिलायें देर रात तक जगी रहती हैं जो कि सही नही है। समय पर सोना और नींद पूरी करना सबसे जरूरी है।

5. अपने ऊपर ध्यान न देना

दिन ब दिन बढ़ता वज़न और मूड swings की वजह से अक्सर महिलायें गर्भावस्था में अपने ऊपर फाह्यान देना बंद कर देती हैं जो कि एक दम गलत है। आप जैसा feel करेगी उसका असर आपके बचे पर पड़ेगा। तो हसिये,सजाइये, सवरिये और खुश रहिये।

6- सीट बेल्ट न पहना

जैसे जैसे आप अपने गर्भावस्था की 6 महीने में आते है और आपका tummy बड़ा होने लगता हैं तो आप उसको ले कर प्रोटेक्टिव हो जाते हो जो कि स्वाभाविक है। बहुत सी गर्भवती महिलाओ को कार में सफर करते समय सीट बैल्ट नही पहते देख गया ह क्युओकी उनको लगता ही कि ये उनके शिशु के लिए सही नही है बूत सच तो ये की ये ही सबसे सही है क्योंकि ये आपको सफर के दौरान अचानक लगने वाले झटको से बचाती हैं।

7. अपने शिशु से समपर्क नही बनाना

क्या आपको पता है कि आपके गर्भ में रहते हुए भी आपका शिशु आपको सुन सकता हैं? जी हाँ, भले ही उसने ठीक से आकार नही लिया हो अपर वो आपको सुन सकता है मेहसुन कर सकता हैं। ऐसे में आपको चाइये की आपके उसके साथ संपर्क बनाए। उससे बाते करे। अपने दिनचर्या share करे।

8. बहुत चिंता करना-

मेरी नार्मल डिलीवरी होगी या c-section? मेरा शिशु हैल्थी होगा कि नहीं? और भी न जाने क्या क्या ख्याल आते होंगे आपके मन मे जो आपको परेशान करते हैं। पर कहते है ना चिंता चिता के समान है। तो इस सब बातों को सोचना बाद करिये क्योंकि ये आपके और आपके बच्चे के लिए सही नही है।

9. फ़ूड क्रेविंग के नाम पर कुछ भी खाना

ये सही ह की गर्भावस्था में आपके मूड सेविंग्स होते हैं और आपको कभी कभी कुछ अलग खाने की चाह होती हैं पर बहुत जय जंक फूड गर्भावस्था के समय खाना आपके लिए सही नही हैं। एक तो बाहर खाना बहुत मसलेदर होता हैं जो आपको एसिडिटी कर सकता हैं दूसरा ये आपके वजन गलत तरीके से बढ़ाता हैं।

10. अपना रेगुलर स्किन केअर regime चालू रखना

ऐसा अक्सर पाया गया है कि गर्भावस्था में भी महिलायें वही स्किन केअर प्रोडक्ट्स उसे करती है जो वो रेगुलर समय मे करती हैं। अपने प्रोडूट्स की जांच एक बार जरूर करे क्योंकि बहुत से प्रोडक्ट्स गर्भावस्था के समय उसे नही करने चाहिये।

तो आप इस गलतियों को न दुहराये और अपनी गर्भावस्था के खुल कर आनंद लीजिये।